हर घर योजना के कामों का टीम से सत्यापन होगा:बिजनौर DM ने कहा- गुणवत्ता में गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई

Nov 04, 2026 - 14:50
0
हर घर योजना के कामों का टीम से सत्यापन होगा:बिजनौर DM ने कहा- गुणवत्ता में गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई
बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में जल निगम ग्रामीण के कामों की समीक्षा की। उन्होंने हर घर योजना के कामों और पानी की टंकियों का टीम बनाकर मौके पर सत्यापन कराने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों से लोगों को साफ पेयजल देने और सभी काम तय समय में पूरे कराने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। गड़बड़ी या लापरवाही मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। योजना के बारे में लोगों को जागरूक करने वाले कार्यक्रम भी प्रभावी ढंग से कराने के निर्देश दिए। 904 परियोजनाएं पूरी करने का लक्ष्य बैठक में जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता राकेश चौधरी ने बताया कि जिले में हर घर योजना के तहत 904 परियोजनाएं पूरी करने का लक्ष्य है। इनमें से 321 पूरी हो चुकी हैं और 583 पर काम चल रहा है। बाकी काम मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिले के 1,943 आबादी वाले गांवों को शामिल करने का लक्ष्य है। इनमें से 1,743 गांवों में ओवरहेड टैंक और सीधे पंप से पानी दिया जा रहा है। बाकी गांवों में काम चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User