16 नवंबर से स्वगणना शुरू होगी:बरेली में 30 नवंबर तक ऑनलाइन जानकारी दर्ज कर सकेंगे परिवार; 1 दिसंबर से घर-घर जाएंगे प्रगणक

Nov 04, 2026 - 15:57
0
16 नवंबर से स्वगणना शुरू होगी:बरेली में 30 नवंबर तक ऑनलाइन जानकारी दर्ज कर सकेंगे परिवार; 1 दिसंबर से घर-घर जाएंगे प्रगणक
बरेली में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी चल रही है। डीएम अविनाश सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 16 से 30 नवंबर तक लोग ऑनलाइन स्वगणना कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। डीएम ने कहा कि जनगणना से देश और प्रदेश की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों और सार्वजनिक सुविधाओं की योजना बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से स्वगणना में हिस्सा लेने की अपील की। स्वगणना के लिए आधिकारिक पोर्टल sc.census.gov.in तय किया गया है। जिले के लोग इस पोर्टल पर अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिलने वाली पहचान संख्या (SCI ID) संभालकर रखें। प्रगणक के घर पहुंचने पर उन्हें यह संख्या देनी होगी, ताकि दर्ज जानकारी की जांच हो सके। डीएम ने बताया कि जनगणना के पहले चरण में मई-जून के दौरान जिले में मकानों की सूची बनाने और उनकी गणना का काम हुआ था। इसमें लोगों का सहयोग मिला। उन्होंने नागरिकों और जनगणना में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने चार्ज अधिकारियों, प्रगणकों और सुपरवाइजरों से जिम्मेदारी के साथ काम करने को कहा। साथ ही, लोगों से अपील की कि घर पहुंचने वाले प्रगणकों को सही जानकारी दें और गणना में सहयोग करें। डीएम ने कहा कि जनगणना में कोई परिवार, बस्ती या व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए। किरायेदारों, प्रवासियों, दूर की बस्तियों में रहने वाले लोगों, वरिष्ठ नागरिकों और अकेले रहने वाले लोगों तक भी इसकी जानकारी पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को स्वगणना के बारे में बताने की अपील की, ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवार इस प्रक्रिया में शामिल हों।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User