घर में खेलते समय तखत से गिरा आठ वर्षीय मासूम:जालौन में इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में तोड़ा दम
जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के डगरू पुरवा गांव में मंगलवार शाम तखत से गिरकर आठ वर्षीय ऋतिक की मौत हो गई। वह घर में खेल रहा था। गिरने से उसे गंभीर चोटें आई थीं।
गांव के निवासी गुलाब सिंह उर्फ सोनू का बेटा ऋतिक मंगलवार शाम करीब पांच बजे तखत से नीचे गिर गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बुधवार को परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)