कासगंज पुलिस ने बाजारों में ड्रोन से निगरानी की:बिलराम गेट, बस स्टैंड और जामा मस्जिद जैसे इलाकों पर रहेगी नजर

Nov 04, 2026 - 15:57
0
कासगंज पुलिस ने बाजारों में ड्रोन से निगरानी की:बिलराम गेट, बस स्टैंड और जामा मस्जिद जैसे इलाकों पर रहेगी नजर
कासगंज पुलिस ने त्योहारों से पहले बुधवार को शहर के बाजारों, चौराहों और संवेदनशील जगहों पर ड्रोन से निगरानी की। पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कोतवाली कासगंज के प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिलराम गेट चौराहा, गांधी मूर्ति, बस स्टैंड, जामा मस्जिद और बारहद्वारी में ड्रोन उड़ाया। इस दौरान बाजारों और सार्वजनिक जगहों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अव्यवस्था, संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना रोकने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन से उन जगहों पर भी नजर रखी जा रही है, जहां सामान्य गश्त के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखना मुश्किल होता है। त्योहारों के दौरान निगरानी जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User