धनतेरस-दीपावली पर भदोही पुलिस अलर्ट:हिंदू-मुस्लिम इलाकों में ड्रोन से निगरानी, ज्वैलरी शॉप भी पुलिस तैनात

Nov 04, 2026 - 14:18
0
धनतेरस-दीपावली पर भदोही पुलिस अलर्ट:हिंदू-मुस्लिम इलाकों में ड्रोन से निगरानी,  ज्वैलरी शॉप भी पुलिस तैनात
भदोही में धनतेरस और दीपावली के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में पुलिस बल तैनात रहेगा और मिश्रित इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने लोगों से त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कहीं कोई अवांछित व्यक्ति दिखे तो पुलिस को तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। त्योहार को लेकर सभी जगह पीस कमेटी की बैठकें की गई हैं। इन बैठकों में लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनका पहले ही समाधान किया जाएगा। बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस अधिकारी लगातार गश्त करेंगे। आभूषण की दुकानों पर पिकेट ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस बल की तैनाती के लिए जिले के स्थान भी चिन्हित किए गए हैं। जिले में 6 नवंबर को धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ रहेगी। वहीं, 8 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User