बाराबंकी में बजरंग दल का रक्तदान शिविर:जिला अस्पताल में हुतात्मा दिवस, कोठारी बंधुओं को अर्पित की श्रद्धांजलि

Nov 04, 2026 - 14:50
0
बाराबंकी में बजरंग दल का रक्तदान शिविर:जिला अस्पताल में हुतात्मा दिवस, कोठारी बंधुओं को अर्पित की श्रद्धांजलि
बाराबंकी में विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल ने बुधवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर आयोजित किया। जिला संयोजक राहुल विक्रम सिंह के संयोजन में आयोजित शिविर में बजरंग दल के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर राम मंदिर आंदोलन में बलिदान देने वाले कोठारी बंधुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री अखिल, जिला सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख मोनू दास, बजरंग दल जिला संयोजक राहुल विक्रम सिंह, जिला सह मंत्री वीरेंद्र कुमार यादव, जिला गौरक्षा प्रमुख पवन पांडे, देवा प्रखंड सेवा प्रमुख रंजीत कश्यप, निंदूरा प्रखंड सेवा प्रमुख अमित तिवारी और रामनगर प्रखंड सुरक्षा प्रमुख विवेक वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष रामनाथ मौर्य ने बताया कि राम कोठारी और शरद कोठारी ने 30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या में विवादित ढांचे के गुंबद पर भगवा ध्वज फहराया था। इसके बाद 2 नवंबर 1990 को हनुमानगढ़ी के पास पुलिस की गोलीबारी में दोनों भाइयों की मौत हो गई थी। उन्हीं की स्मृति में बजरंग दल प्रतिवर्ष हुतात्मा दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित करता है। इस अवसर पर राजरानी रावत, सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. बीपी सिंह, रक्तदान जिला परामर्शदाता पंकज वर्मा और डॉ. अर्चना वर्मा ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में विहिप जिलाध्यक्ष रामनाथ मौर्य, जिला मंत्री राहुल कुमार, ब्रह्म प्रकाश दीक्षित, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, तुषार तिवारी, अखिलेश राजपूत, सौरभ, रामसजीवन, राहुल वाल्मीकि और रोहन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User