बांदा में युवती हाईटेंशन टावर पर चढ़ी:मोबाइल पर बात करने को लेकर परिजनों ने डांटा था, रातभर केन नदी पुल के नीचे छिपी रही
बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ में बुधवार सुबह 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती केन नदी पुल के पास स्थित हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। मोबाइल पर बात करने को लेकर परिजनों ने डांटा था युवती की पहचान भूरागढ़ के पहाड़िया मोहल्ला निवासी दीपिका पुत्री राजकुमार निषाद के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मोबाइल पर किसी से बात करने को लेकर परिजनों ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह मंगलवार रात घर से चली गई। काफी देर तक युवती के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी युवती की तलाश में जुट गई। रातभर पुल के नीचे छिपी रही युवती बताया गया कि युवती रातभर केन नदी पुल के नीचे छिपी रही। बुधवार सुबह वह वहां से निकलकर पुल के पास लगे हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गई। उसे टावर पर चढ़ा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। युवती को सुरक्षित उतारने में जुटी पुलिस प्रारंभिक जानकारी में युवती के आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस की प्राथमिकता युवती को सुरक्षित नीचे उतारना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)