हरदोई में पटाखा दुकानों के लिए 24 अक्टूबर से आवेदन:150 अस्थायी लाइसेंस जारी होंगे, सीएसएन पीजी कॉलेज मैदान में 100 और आईटीआई परिसर में 50 दुकानें

Oct 22, 2026 - 18:36
0
हरदोई में पटाखा दुकानों के लिए 24 अक्टूबर से आवेदन:150 अस्थायी लाइसेंस जारी होंगे, सीएसएन पीजी कॉलेज मैदान में 100 और आईटीआई परिसर में 50 दुकानें
हरदोई में दीपावली पर पटाखा कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए प्रशासन ने अस्थायी लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। नगर क्षेत्र में आतिशबाजी की बिक्री के लिए कुल 150 अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इसके लिए 24 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने गुरुवार शाम इसकी जानकारी दी। सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक, सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पटाखा दुकानों के लिए दो स्थान निर्धारित किए गए हैं। सीएसएन पीजी कॉलेज मैदान में 100 दुकानें और आईटीआई परिसर में 50 दुकानें लगाई जाएंगी। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से मिलेगा आवेदन फॉर्म अस्थायी लाइसेंस के इच्छुक व्यापारी 24 अक्टूबर से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से आवेदन फॉर्म और स्व-घोषणा पत्र निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। आवेदन के साथ आधार कार्ड, तीन पासपोर्ट साइज फोटो और पिछले वर्ष दीपावली पर जारी अस्थायी लाइसेंस की मूल प्रति लगाना अनिवार्य होगा। व्यापारियों को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा करना होगा। 2 नवंबर शाम 4 बजे तक जमा होंगे आवेदन प्रशासन के अनुसार, भरे हुए आवेदन फॉर्म 24 अक्टूबर से 2 नवंबर तक किसी भी कार्य दिवस में जमा किए जा सकेंगे। 2 नवंबर को शाम 4 बजे के बाद मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। लाइसेंस शुल्क और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी आवेदन फॉर्म के पीछे दी गई है। व्यापारियों को फॉर्म जमा करने से पहले इन शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाइसेंस सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अस्थायी लाइसेंस का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। वहीं, अग्निशमन विभाग के मानकों के अनुसार दुकानों के स्थान का आवंटन लॉटरी पद्धति से होगा। प्रशासन ने इच्छुक व्यापारियों से समय रहते दस्तावेज तैयार कर आवेदन जमा करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User