लखनऊ के अलीगंज में गरबा वर्कशॉप का आयोजन:स्टूडेंट्स, टीचर्स और इन्फ्लुएंसर्स ने सीखे गरबा स्टेप्स; 24 अक्टूबर को होगा मेगा इवेंट

Oct 22, 2026 - 18:36
0
लखनऊ के अलीगंज में गरबा वर्कशॉप का आयोजन:स्टूडेंट्स, टीचर्स और इन्फ्लुएंसर्स ने सीखे गरबा स्टेप्स; 24 अक्टूबर को होगा मेगा इवेंट
लखनऊ के अलीगंज के आज अलीगंज मॉन्टेसरी स्कूल में गुरुवार को गरबा की धूम रही। मौका था अंबालिका उत्सव 2.0 की गरबा वर्कशॉप का। वर्कशॉप में स्टूडेंट्स, टीचर्स, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स और शहर के कई प्रतिभागी शामिल हुए। सभी ने गरबा के स्टेप्स सीखे। म्यूजिक पर जमकर प्रैक्टिस की। आयोजक अथर्व तिवारी ने कहा कि यह तो बस ट्रेलर है दोस्तों, पिक्चर अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि अंबालिका उत्सव 2.0 में गरबा और डांडिया का बड़ा आयोजन होगा। 999 रुपए तक का एंट्री पास अंबालिका उत्सव 2.0 का आयोजन 24 अक्टूबर को होगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। आयोजन कम्युनिटी सेंटर, ई-अलीगंज में होगा। एंट्री के लिए अर्ली बिर्ड्स 199, कपल 299 और ग्रुप के लिए ₹999 का एंट्री पास रखा गया है। म्यूजिक और मनोरंजन का माहौल रहेगा आयोजकों के मुताबिक, गरबा वर्कशॉप के जरिए लोगों को मुख्य कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया। वर्कशॉप में युवाओं के साथ अन्य वर्गों के लोगों ने भी उत्साह दिखाया। आयोजकों ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम में गरबा और डांडिया के साथ म्यूजिक और मनोरंजन का माहौल रहेगा। वर्कशॉप में शामिल प्रतिभागी अब 24 अक्टूबर की शाम का इंतजार कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User