हरदोई में सोनू हत्याकांड में दो दोस्तों पर FIR:गोली मारकर हत्या के बाद शव सड़क किनारे फेंकने का आरोप

Nov 03, 2026 - 13:06
0
हरदोई में सोनू हत्याकांड में दो दोस्तों पर FIR:गोली मारकर हत्या के बाद शव सड़क किनारे फेंकने का आरोप
हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में दुर्गागंज के पास बोलेरो में मृत मिले युवक सोनू की मौत के मामले में उसके दो दोस्तों उर्वेश यादव और रोहित के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिलग्राम कोतवाली में सोमवार देर रात 12:31 बजे मुकदमा दर्ज हुआ। एफआईआर में दोनों पर गोली मारकर हत्या करने और शव सड़क किनारे फेंककर घटना को सड़क हादसे का रूप देने का आरोप लगाया गया है। मंगलवार सुबह परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मृतक के भाई अमित ने बताया कि निष्पक्ष जांच और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर वे डीएम को प्रार्थना पत्र देंगे। मंगलवार दोपहर 12 बजे तक शव घर के बाहर रखा हुआ था। रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद का आरोप एफआईआर के मुताबिक, हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के गुलौली गांव निवासी मोनू उर्फ अमित कुमार ने बिलग्राम कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि उनके भाई सोनू बोलेरो कार किराए पर चलाते थे। उनकी पहचान उर्वेश यादव निवासी बारामऊ, हाल पता हरपालपुर और रोहित निवासी ईसेपुर से थी। दोनों आरोपियों का सोनू के साथ रुपयों का लेन-देन था। आरोप है कि 1 नवंबर की रात करीब 9 बजे दोनों युवक बोलेरो किराए पर बुक करके गुलौली से सोनू को अपने साथ ले गए थे। गाड़ी में उनके साथ आलोक और शीतल भी सवार थे। तमंचा दिखाकर दो लोगों को उतारा, फिर गोली मारने का आरोप एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि सांडी रोड पर लमकन पुल के पास दोनों आरोपियों ने आलोक और शीतल को तमंचा दिखाकर गाड़ी से उतार दिया। उनसे कहा कि बुकिंग तो सिर्फ एक बहाना था और आज सोनू को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद रात करीब 10 बजे दुर्गागंज के पास आरोपियों ने सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि शव सड़क किनारे फेंककर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास किया गया। दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर अड़े परिजन मंगलवार सुबह परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग उठाई और अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। मृतक के भाई अमित ने बताया कि वे डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग करेंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User