एक साल से बंद गौशाला, खेतों में घूम रहे मवेशी:ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा पत्र, बोले- फसलों को नुकसान पहुंचा रहे
चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत जमहिल में गौशाला पिछले एक साल से बंद है। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 50 अन्ना मवेशी गांव और खेतों में घूम रहे हैं और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बंद गौशाला दोबारा शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मवेशी खरीफ की फसल को नुकसान पहुंचा चुके हैं और अब रबी की फसल बर्बाद कर रहे हैं। किसान दिन-रात खेतों की रखवाली कर रहे हैं, इसके बावजूद मवेशियों के झुंड खेतों में घुस जाते हैं। गौशाला बंद होने के बाद बढ़ी समस्या शिकायती पत्र में बताया गया है कि जमहिल ग्राम सभा, तहसील राजापुर में पहले गौशाला संचालित थी। इसे पिछले साल बंद कर दिया गया। इसके बाद से गांव में अन्ना मवेशियों की समस्या बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव को भी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। खरीफ की फसल में नुकसान के बाद किसानों को अब रबी की फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है। खेती पर निर्भर परिवारों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बन रही है। डीएम से गौशाला शुरू कराने की मांग ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से बंद गौशाला को दोबारा शुरू कराने और करीब 50 मवेशियों को वहां रखवाने की मांग की है, ताकि खेतों में खड़ी फसल को बचाया जा सके। शिकायती पत्र पर प्रेम नारायण त्रिपाठी, शिवशंकर मिश्रा, ओमप्रकाश गौतम, गोपेश त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी, राजीव तिवारी, राजेश शुक्ला समेत अन्य ग्रामीणों के नाम हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)