अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:उन्नाव में बीयर फैक्ट्री से घर लौट रहा था, पत्नी की 22 नवंबर को डिलीवरी होनी है
उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में करोवन के पास सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राहुल यादव (24) की मौत हो गई। वह अकरमपुर स्थित बीयर फैक्ट्री में लोडिंग का काम करता था और ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था। सिकंदरपुर सरोसी निवासी राहुल, स्व. देवतार का बेटा था। सोमवार रात करीब एक बजे वह बाइक से घर जा रहा था। नादाखेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी दी। उनके मुताबिक, राहुल की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। उसका तीन साल का बेटा है। पत्नी शिवानी नौ माह की गर्भवती है और 22 नवंबर को उसकी डिलीवरी होनी थी। इंस्पेक्टर कोतवाली सीके मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)