कन्नौज में डॉक्टर को सस्पेंड करने के निर्देश:एनेस्थीसिया के नाम पर 5 हजार मांगे थे, डिप्टी CM ने दिखाई सख्ती

Nov 03, 2026 - 13:40
0
कन्नौज में डॉक्टर को सस्पेंड करने के निर्देश:एनेस्थीसिया के नाम पर 5 हजार मांगे थे, डिप्टी CM ने दिखाई सख्ती
कन्नौज के जिला अस्पताल में प्रसूता को एनेस्थीसिया देने के बदले 5 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोपी डॉक्टर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने निर्देश दिए हैं। आरोप है कि डॉक्टर रविंद्र कुमार ने 29 अक्टूबर को रिश्वत नहीं मिलने पर गुखरू गांव निवासी प्रसूता साक्षी पटेल को बिना एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाए ही वापस कर दिया था। इसके बाद साक्षी के पति प्रांशु ने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से शिकायत की थी। इस मामले को लेकर मंत्री असीम अरुण मंगलवार करीब 11 बजे जिला अस्पताल पहुंचे और निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सीएमएस गोपाल नारायण द्विवेदी व आरोपी डॉक्टर से बातचीत की, लेकिन डॉक्टर रविन्द्र कुमार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद मंत्री असीम अरुण ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को मामला बताया। कहा कि मैंने खुद अस्पताल पहुंचकर जांच की। ऐसे भ्रष्ट डॉक्टर पर कार्यवाही जरूरी है। ऐसे में डिप्टी सीएम ने सीएमओ को डॉक्टर रविन्द्र कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए। ये था मामला गुखरू गांव कर रहने वाले प्रांशु कटियार अपनी गर्भवती पत्नी साक्षी पटेल को जिला अस्पताल में प्रसव के लिए 29 अक्टूबर को ले गए थे। महिला को ऑपरेशन से पहले एनेस्थीसिया दिया जाना था। आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर रविंद्र कुमार ने महिला के परिजनों से 5 हजार रुपये की मांग की। रकम न देने पर प्रसूता को बिना इंजेक्शन लगाए ही वापस कर दिया गया। इसके बाद परिजन महिला को तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां ऑपरेशन के बाद सुरक्षित प्रसव कराया गया। मंत्री असीम अरुण ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। मरीजों और उनके परिजनों से इलाज के नाम पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User