मेरठ में प्यार ठुकराने पर युवक की फेसबुक सुसाइड पोस्ट:लिखा पसंद एक ही रखो, चाहे वह मिले या ना मिले; पुलिस ने आत्महत्या से बचाया
मेरठ में एकतरफा प्रेम में परेशान 24 साल का युवक फेसबुक पर सुसाइड करने का पोस्ट कर घर से निकल गया। पोस्ट में युवक ने सोमवार रात अपनी जीवनलीला समाप्त करने की बात लिखी थी। सोशल मीडिया का पोस्ट सामने आने के बाद किसी ने इसकी सूचना डायल 112 पर दे दी। लखनऊ स्थित पीआरओ सेल से परीक्षितगढ़ थाना पुलिस को सूचना भेजी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने समय रहते युवक को खोज निकाला और उसे बचा लिया। पुलिस की तत्परता से एक परिवार उजड़ने से बच गया।
अब विस्तार से पूरा मामला जानिए… मामला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर आलमपुर का है। यहां रहने वाला मोनू पुत्र श्रीपाल (24) किसी युवती से एकतरफा प्रेम करता था। जानकारी के अनुसार, युवती की ओर से प्रेम प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाने के बाद से वह परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने आत्महत्या करने की योजना बना ली। सोमवार रात मोनू ने फेसबुक पर पोस्ट डाली पोस्ट पर लिखा पसंद एक ही रखो चाहे वह मिले या ना मिले और अपनी जान देने निकल गया। एक व्यक्ति ने मामले की जानकारी डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस, युवक की तलाश शुरू की पीआरओ सेल लखनऊ से मिली सूचना के बाद परीक्षितगढ़ थाना प्रभारी केदार सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। वह पुलिस टीम के साथ तत्काल गांव अल्लीपुर आलमपुर पहुंचे। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की और कुछ ही देर में उसे खोज निकाला। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मोनू से बातचीत की और उसे समझाने का प्रयास किया। काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक को शांत कराया गया। पुलिस ने युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया और परिवार को भी उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी समझाई। परिजनों ने बातचीत से किया इनकार, एकतरफा प्रेम की चर्चा घटना के संबंध में मोनू और उसके परिवार के सदस्यों से बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। गांव में चर्चा है कि मोनू एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। युवती की ओर से प्रेम स्वीकार नहीं किए जाने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि, इस संबंध में परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)