IAS की तैयारी करने वाला छात्र फंदे पर लटका मिला:प्रयागराज में चादर के सहारे बनाया था फंदा, घरवाले भी वजह नहीं बता पाए

Nov 16, 2026 - 02:36
0
IAS की तैयारी करने वाला छात्र फंदे पर लटका मिला:प्रयागराज में चादर के सहारे बनाया था फंदा, घरवाले भी वजह नहीं बता पाए
प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय छात्र पुष्पराज सिंह का शव रविवार सुबह उसके किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची जॉर्जटाउन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। डेढ़ साल से रह रहा था किराये के कमरे में मूल रूप से फतेहपुर जिले के दमापुर गांव निवासी पुष्पराज पिछले करीब डेढ़ साल से अल्लापुर में अकेले किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। रविवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक को शक हुआ। कई बार आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद दोपहर में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुलवाया दरवाजा जॉर्जटाउन पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर पुष्पराज का शव चादर के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। इकलौते बेटा था, घरवाले स्तब्ध घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी प्रयागराज पहुंच गए। दो बहनों के इकलौते भाई की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुष्पराज की बड़ी बहन प्रयागराज पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुष्पराज के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अन्य जानकारियां खंगाली जा रही हैं। साथ ही परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। थाना प्रभारी बोले- नहीं मिला सुसाइड नोट जॉर्जटाउन थाना प्रभारी रुकुमपाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User