इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की जासूसी करने की कोशिश:पूर्व राष्ट्रपति जोकोवी के करीबी लोग गिरफ्तार; बेटे ने भी उपराष्ट्रपति पद छोड़ा

Nov 12, 2026 - 14:04
0
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की जासूसी करने की कोशिश:पूर्व राष्ट्रपति जोकोवी के करीबी लोग गिरफ्तार; बेटे ने भी उपराष्ट्रपति पद छोड़ा
इंडोनेशिया में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का फोन टैप करके जासूसी की कोशिश की गई है। इस मामले में पूर्व पुलिस प्रमुख लिस्त्यो सिगित समेत तीन वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग पूर्व राष्ट्रपति जोको विडोडो यानी जोकोवी के करीबी माने जाते हैं। इसी बीच गुरुवार को जोकोवी के बेटे और उपराष्ट्रपति गिब्रान राकाबुमिंग राका ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी पढ़ाई से जुड़े दस्तावेजों पर सवाल उठ रहे थे। गिब्रान के खिलाफ महाभियोग चलाने की तैयारी भी शुरू हो गई थी। बड़े नेता और अधिकारियों की भी जासूसी हो रही थी इंडोनेशिया के पुलिस प्रमुख जनरल सुयुडी आरियो सेटो ने संसद में बताया कि राष्ट्रपति के अलावा कई बड़े नेताओं, सरकारी अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के फोन और बातचीत की भी गैरकानूनी तरीके से निगरानी की गई थी। पुलिस का आरोप है कि राष्ट्रपति की फोन बातचीत की रिकॉर्डिंग मिटाने की कोशिश भी हुई। जासूसी 2025 से 2026 के बीच हुई। उस समय लिस्त्यो देश के पुलिस प्रमुख थे। जांच में यह भी पता चला है कि पुलिस के कानूनी विभाग के प्रमुख अहरी सोंता नसुतियोन ने अक्टूबर में राष्ट्रपति की फोन बातचीत की रिकॉर्डिंग मिटाने की अनुमति मांगी थी। आरोप है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्लामेत उलियांडी ने इसकी मंजूरी दी और रिकॉर्डिंग हटा दी। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि जोकोवी राष्ट्रपति की जासूसी कराने में शामिल थे या नहीं। वह इस मामले में वे फिलहाल आरोपी भी नहीं हैं। जासूसी मामले के बाद राजधानी में 20 हजार सैनिक तैनात मामले के सामने आने के बाद सरकार ने राजधानी जकार्ता में एहतियात के तौर पर 20 हजार सैनिकों को तैनात करने का आदेश दिया है। ज्यादातर सैनिकों को बैरकों में ही रखा गया है और सड़कों पर सेना की बड़ी मौजूदगी नहीं है। इंडोनेशिया में सेना और पुलिस के बीच पहले से तनाव रहा है। 1999 में पुलिस को सेना से अलग किया गया था। इसके बाद दोनों के बीच कई बार हिंसक झड़पें हो चुकी हैं। जोकोवी के कार्यकाल में पुलिस का प्रभाव ज्यादा था, जबकि प्रबोवो सेना के पूर्व जनरल रह चुके हैं। ऐसे में दोनों नेताओं के बीच बढ़ता विवाद सेना और पुलिस के बीच तनाव को भी बढ़ा सकता है। उपराष्ट्रपति के इस्तीफे से राजनीतिक संकट बढ़ा इसी बीच पूर्व राष्ट्रपति जोकोवी के बेटे और गिब्रान राकाबुमिंग राका की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठे थे। इंडोनेशिया की सुप्रीम कोर्ट ने 30 अक्टूबर को कहा था कि गिब्रान ने हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी किए बिना यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था। इसके बाद संसद के 120 से ज्यादा सदस्यों ने उनके खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग की। गिब्रान ने जांच के बीच इस्तीफे की पेशकश की। यह मामला राष्ट्रपति की जासूसी से अलग है, लेकिन इससे प्रबोवो और जोकोवी के बीच राजनीतिक दूरी बढ़ गई। गिब्रान का उपराष्ट्रपति बनना जोकोवी और मौजूदा राष्ट्रपति प्रबोवो के बीच हुए राजनीतिक समझौते का हिस्सा था। हालांकि, दोनों के बीच कोई लिखित या औपचारिक समझौता नहीं हुआ था। इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति जोकोवी 2014 से 2024 तक लगातार दो बार राष्ट्रपति रहे। संविधान के मुताबिक कोई व्यक्ति दो बार ही राष्ट्रपति बन सकता है। इसलिए 2024 में जोकोवी तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ सकते थे। प्रबोवो दो बार जोकोवी से राष्ट्रपति चुनाव हार चुके थे। इसके बाद उन्होंने जोकोवी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और जीत गए। प्रबोवो ने जोकोवी के बेटे गिब्रान को अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया। इससे जोकोवी के समर्थक भी प्रबोवो के साथ जुड़ गए। अब गिब्रान के सरकार से अलग होने पर हालात बदल सकते हैं। जासूसी करने वालों को 10 साल तक की जेल हो सकती है पुलिस प्रमुख सुयुडी आरियो सेटो ने संसद को बताया कि आरोपियों पर इलेक्ट्रॉनिक बातचीत की गैरकानूनी निगरानी, रिकॉर्डिंग और डेटा मिटाने से जुड़े कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इंडोनेशिया के नए आपराधिक कानून की धारा 258 के तहत दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की जेल हो सकती है। वहीं, मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने मामले की पूरी जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि फोन टैपिंग का इस्तेमाल सरकार डराने और विरोधियों की आवाज दबाने के लिए भी कर सकती है। ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… रिपोर्ट- ट्रम्प और नेतन्याहू फोन कॉल पर एकदूसरे पर चिल्लाए: इजराइली पीएम ईरान पर दोबारा हमले करने के लिए कह रहे, ट्रम्प तैयार नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच ईरान जंग पर मतभेद बढ़ गए हैं। इजराइली मीडिया यनेट की रिपोर्ट के मुताबिक 8 नवंबर को दोनों नेताओं के बीच फोन पर जोरदार बहस हुई। इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाने लगे। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User