रामपुर में 588 वोटरों के नाम कटने की शिकायत:25 हजार नाम कटने की आशंका, पूर्व विधायक ने डीएम को लिखा पत्र
रामपुर जिले की बिलासपुर विधानसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद प्रकाशित मतदाता सूची को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक संजय कपूर ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर विसंगतियां होने का आरोप लगाया है। उन्होंने SIR से पहले और बाद की मतदाता सूचियों का बूथवार मिलान कराने के साथ काटे गए मतदाताओं के नामों की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की है संजय कपूर बोले डीएम ने कहा है ठीक है दिखवाते हैं मतदाता सूची। उन्होंने पत्र में सबसे गंभीर मामला अपने गांव गजरोली का बताया है। उनके मुताबिक, प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों में गांव के करीब 588 मतदाताओं के नाम काटे जाने की जानकारी सामने आई है। जबकि प्रारंभिक पड़ताल में यह बात सामने आ रही है कि इनमें से अधिकांश नाम गांव की पूर्व प्रकाशित मतदाता सूची में कभी दर्ज ही नहीं थे। ऐसे में सवाल उठता है कि जब ये नाम संबंधित बूथ की मतदाता सूची में कभी शामिल नहीं थे तो इन्हें किस सूची से हटाया गया और विलोपन का आधार क्या रहा। बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक संजय कपूर ने बताया कि यह तो कुछ गांव के नाम से संख्या आई है अगर सही से जानकारी जुटा जाए तो यह संख्या 20 से 25000 भी हो सकती है। हमने डीएम से यही पूछा है कि यह लोग कहां चले गए और किस आधार पर नाम काटे गए पहले कहां के वॉटर थे बहुत सारे लोग तो गांव में रहते भी नहीं है इस तरह की बात कही संजय कपूर ने कहा कि यह समस्या केवल गजरोली गांव तक सीमित नहीं हो सकती। चार बिंदुओं पर जांच कराने की मांग बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों गांवों और कई पोलिंग स्टेशनों पर भी इसी तरह की विसंगतियां होने की आशंका है। दिखाइए संख्या 20 से 25000 भी हो सकती है,उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से चार बिंदुओं पर जांच कराने की मांग की है। इसमें SIR से पहले, दौरान और बाद की मतदाता सूचियों का बूथवार मिलान, EPIC नंबर से सत्यापन, पुरानी सूची में दर्ज नहीं रहे नामों की सत्यापन रिपोर्ट मांगी है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)