यूपी में ओवैसी-चंद्रशेखर का बड़ा दांव! 403 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, चंद्रशेखर होंगे CM फेस!

असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया है। चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे और गठबंधन सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

Nov 12, 2026 - 14:04
Updated: 15 minutes ago
0
यूपी में ओवैसी-चंद्रशेखर का बड़ा दांव! 403 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, चंद्रशेखर होंगे CM फेस!

दि राइजिंग न्यूज़ | नई दिल्ली | 12 नवंबर 2026

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने हाथ मिला लिया है। दोनों नेताओं ने नए राजनीतिक गठबंधन का ऐलान किया है। इस गठबंधन को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा नाम दिया गया है। चंद्रशेखर आजाद इस मोर्चे की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। 

चंद्रशेखर आजाद ने घोषणा की कि उनका गठबंधन उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर कोई परेशानी नहीं है। सीटों की विस्तृत जानकारी उचित समय पर सार्वजनिक की जाएगी। फिलहाल गठबंधन में आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम शामिल हैं। 

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह गठबंधन प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए मजबूत विकल्प बनेगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। ओवैसी का कहना है कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बराबरी और राजनीतिक हिस्सेदारी की लड़ाई लड़ेगा।

वहीं, चंद्रशेखर आजाद ने दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और कमजोर वर्गों के अधिकारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बेरोजगारी, सामाजिक उत्पीड़न, संविधान और आरक्षण की सुरक्षा को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भी इस मोर्चे में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। 

इस गठबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती दलित और मुस्लिम मतदाताओं का समर्थन हासिल करना होगी। यदि दोनों दल अपने समर्थकों को एक मंच पर लाने में सफल होते हैं तो उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और भाजपा के चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, गठबंधन का वास्तविक प्रभाव आगामी चुनाव में ही स्पष्ट होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User