जालौन में ट्रैक्टर से टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार:महिला और बच्चा गंभीर घायल, राहगीरों ने एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया

Nov 12, 2026 - 14:01
0
जालौन में ट्रैक्टर से टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार:महिला और बच्चा गंभीर घायल, राहगीरों ने एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। कुसमी-खरूसा गांव के पास ट्रैक्टर मोड़ से निकल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने की घायलों की मदद हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीर रुक गए। उन्होंने घायलों की मदद की और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। तेज रफ्तार बताई जा रही हादसे की वजह प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराने के कारण हादसा हुआ। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User