खेतों में पानी भरने से धान की कटाई रुकी:महराजगंज के दर्जनों गांवों के किसानों ने डीएम से जलनिकासी की मांग की
महराजगंज में गुरुवार को गौनररिया बाबू समेत दर्जनों गांवों के किसान खेतों में पानी भरने की समस्या लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को पत्र देकर पानी निकलवाने की मांग की।
सत्येंद्र पटेल ने बताया कि गौनररिया बाबू, फुलवरिया, रमपुरवा, गिदहा और बरवा विद्यापति समेत आसपास के गांवों में धान की फसल पककर तैयार है। नहर में पानी का बहाव रुकने से खेतों में पानी का रिसाव हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग और रेलवे की ओर से रमपुरवा नहर के बहाव में रुकावट के कारण खेतों में पानी लगातार बढ़ रहा है। पानी भरा होने से किसान धान की फसल नहीं काट पा रहे हैं। इससे फसल खराब होने का खतरा है।
ग्रामीणों ने कहा कि सदर एसडीएम के आदेश के बावजूद खेतों से पानी निकालने की व्यवस्था नहीं की गई है। किसानों ने डीएम से मौके की जांच कराकर जल्द जलनिकासी कराने की मांग की, ताकि वे समय पर फसल काट सकें।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मौके की जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
इस दौरान रामनरेश, किशोर, उपेंद्र कुमार, राम भरोसे, वीर बहादुर, जय किशन, देवेंद्र पाल, श्याम सुंदर, सरवन, अवध राज, बिहार, चिरकुट और सुशील कुमार समेत गांव के कई लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)