PM मोदी दिल्ली में BJP दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल:भाजपा मुख्यालय में हो रहा आयोजन

Nov 12, 2026 - 12:19
0
PM मोदी दिल्ली में BJP दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल:भाजपा मुख्यालय में हो रहा आयोजन
पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा के दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में आयोजित हो रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय हर कोई अपने परिवार और अपनों के साथ समय बिताने की कोशिश करता है। आपका काम ऐसा है, जिसमें ब्रेकिंग न्यूज की भागदौड़ लगातार लगी रहती है। इसके बावजूद आप इस नॉन-ब्रेकिंग न्यूज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए, इसके लिए मैं आपका आभारी हूं। पीएम ने कहा कि पुराने लोग जानते हैं कि मेरा आप सभी के साथ लंबे समय से संबंध रहा है। प्रेस रिलीज से लेकर इंस्टाग्राम रील तक मैंने मीडिया संवाद के बदलते दौर को करीब से देखा है। 90 के दशक की शुरुआत में मुझे दो लंबी यात्राओं की व्यवस्था की जिम्मेदारी मिली थी। वह ऐसा समय था, जब प्रेस रिलीज भेजने के लिए फैक्स मशीन तलाशनी पड़ती थी। दिल्ली आने के बाद भी मेरे पास यही जिम्मेदारी थी। उस समय भी दिवाली मिलन कार्यक्रम आयोजित होते थे और मेरा काम कुर्सियां लगवाने से लेकर पत्रकारों के स्वागत तक का होता था। मोदी ने कहा कि उस दौर में कैमरे कम हुआ करते थे, लेकिन सभी से मेरी अच्छी जान-पहचान थी और माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहता था। उस समय के अनुभवों से मैंने बहुत कुछ सीखा, जो आज भी मेरे काम आते हैं। पीएम ने कहा कि जब कोई रिपोर्टर से एडिटर बनता है, तो उसकी भूमिका बदल जाती है। इसी तरह सरकार में आने के बाद मेरी जिम्मेदारियां भी बदली हैं। पिछले महीने हेड ऑफ द गवर्नमेंट के तौर पर मेरे 25 साल पूरे हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User