देवरिया में कार-बाइक की टक्कर में घायल युवक की मौत:गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम; दिवाली पर दिल्ली से घर आया था
देवरिया के लार बाईपास पर बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में घायल 20 वर्षीय अभय कुमार की गुरुवार सुबह मौत हो गई। उसने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में सुबह 9 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हुए थे। अभय दिवाली पर दिल्ली से अपने घर आया था। बुधवार सुबह लार बाईपास पर आरा मशीन के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए थे। घायलों की पहचान अनुज कुमार (20), पिता रामबल प्रसाद और शिवम कुमार (20), पिता जवाहर प्रसाद, निवासी हरिजन बस्ती लार के रूप में हुई। तीसरा घायल अभय कुमार (20), पिता संजय प्रसाद, चौक वार्ड नगर पंचायत लार का निवासी था। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… गंभीर हालत में गोरखपुर किया था रेफर हादसे के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अभय की हालत गंभीर होने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां गुरुवार सुबह करीब 9 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार का इकलौता कमाने वाला था अभय अभय दिल्ली में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। वह दिवाली मनाने के लिए घर आया था। परिवार में वही इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)