अमेरिकी संसद में हेगसेथ को हटाने का प्रस्ताव खारिज:ईरान में बिना मंजूरी जंग छेड़ने का आरोप था, ट्रम्प बोले- देशभक्त नेता को बचाया

Nov 11, 2026 - 09:02
0
अमेरिकी संसद में हेगसेथ को हटाने का प्रस्ताव खारिज:ईरान में बिना मंजूरी जंग छेड़ने का आरोप था, ट्रम्प बोले- देशभक्त नेता को बचाया
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पद से हटाने के लिए लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को फिलहाल रोक दिया है। सदन के ज्यादातर सदस्यों ने मंगलवार को इस प्रस्ताव को रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाली न्यायपालिका समिति के पास भेजने के पक्ष में वोट दिया। इससे प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई फिलहाल रुक गई। राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रस्ताव खारिज होने पर खुशी जताई। ट्रम्प की पार्टी के सांसद ही महाभियोग का प्रस्ताव लाए थे केंटकी से रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने सोमवार को हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग के 8 आरोपों वाला प्रस्ताव पेश किया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने अमेरिकी संसद की मंजूरी के बिना ईरान के खिलाफ 90 दिनों से ज्यादा समय तक युद्ध चलाया। साथ ही, ड्रग्स तस्करी के शक में नावों पर अमेरिकी हमलों के दौरान बिना कानूनी प्रक्रिया के लोगों की हत्या कराने का भी आरोप लगाया गया था। संसद में मंगलवार को हुए मतदान में प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के खिलाफ 211 और समर्थन में 204 वोट पड़े। 11 डेमोक्रेट समेत कई सांसद मतदान में शामिल नहीं हुए। मैसी अकेले रिपब्लिकन सांसद थे, जिन्होंने प्रस्ताव भेजने का विरोध किया। हेगसेथ ने महाभियोग की कोशिश को बकवास बताया हेगसेथ ने मंगलवार को पेंटागन में करीब 6 महीने बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने महाभियोग की कोशिश को बकवास और साजिश बताया। उन्होंने इसे सांसद थॉमस मैसी की राजनीतिक चाल बताया। हेगसेथ ने कहा कि यह प्रस्ताव राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। इससे अमेरिका के दुश्मनों को लगेगा कि देश अपने सैनिकों और अधिकारियों को कानूनी सैन्य कार्रवाई के लिए सजा देता है। उन्होंने कहा, 'यह देशभक्ति नहीं, बल्कि देश के खिलाफ साजिश है।' उन्होंने कहा कि मैसी से उनके नीतिगत मतभेद हैं। लेकिन उन्होंने न कोई गंभीर अपराध किया है, न कानून तोड़ा, न देशद्रोह या रिश्वत का मामला है। उनके मुताबिक, महाभियोग के लिए संविधान में बताए गए किसी अपराध में वे शामिल नहीं हैं। डेमोक्रेट्स के आने से पहले नया रक्षा मंत्री चुनने की तैयारी मैसी ने माना था कि उनका प्रस्ताव तुरंत पास होना मुश्किल है। हालांकि, उनका मकसद ट्रम्प पर हेगसेथ को हटाने का दबाव बनाना था, ताकि डेमोक्रेट्स के नया महाभियोग प्रस्ताव लाने से पहले नया रक्षा मंत्री चुना जा सके। मैसी का कहना था कि अभी हेगसेथ को हटाने से रिपब्लिकन सरकार के रहते सीनेट नए मंत्री की नियुक्ति को मंजूरी दे सकेगी। अमेरिकी नियमों के मुताबिक, महाभियोग प्रस्ताव संसद का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी जारी रह सकता है। जनवरी में डेमोक्रेट्स के दोनों सदनों का नियंत्रण संभालने के बाद वे अगले साल हेगसेथ के खिलाफ फिर कार्रवाई कर सकते हैं। मैसी पहले भी ट्रम्प नीतियों की आलोचना करते रहे हैं मैसी इस साल हुए चुनाव में ट्रम्प समर्थित उम्मीदवार से हार गए थे। फरवरी में ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से ही वे ट्रम्प और उनकी सैन्य नीति की आलोचना करते रहे हैं। इससे पहले भी मैसी ने यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक करने की मांग की थी। इस मुद्दे पर भी उन्होंने ट्रम्प प्रशासन को घेरा था, जिससे राष्ट्रपति उनसे नाराज हो गए थे। पीट हेगसेथ गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं… सोर्स- गूगल ट्रेंड्स ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प बोले- हेगसेथ ने दो जंग जीतीं, उन्हें क्यों हटाएं: ईरान से युद्ध जरूरी था; महाभियोग की मांग करने वाले सांसद को लूजर कहा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का बचाव करते हुए कहा है कि उन्होंने दो युद्ध जीते हैं, ऐसे में उन्हें पद से हटाने की मांग क्यों की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User