इंटर की छात्रा से रेप का आरोपी कंप्यूटर संचालक गिरफ्तार:फतेहपुर में वीडियो बनाकर 5 महीने तक शोषण किया, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
फतेहपुर के किशनपुर थाने की पुलिस ने इंटर की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में कंप्यूटर संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो के जरिए वह 5 महीने तक छात्रा का शोषण करता रहा। परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ केस छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग छात्रा के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई। मंगलवार शाम करीब 7 बजे पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि किशनपुर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेजा पुलिस ने आरोपी की पहचान रोशन (26), पुत्र प्रेमचन्द्र, निवासी वार्ड नंबर 03, छिछापर कस्बा, थाना किशनपुर, जिला फतेहपुर के रूप में की है। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में रोशन ने बताया कि उसकी कंप्यूटर की दुकान है। पुलिस का कहना है कि उसने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की बात भी स्वीकार की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)