जमीन-विवाद में भतीजे ने चाचा के पैर में गोली मारी:हरदोई में एक बीघा खेत अपने नाम कराने का दबाव बनाने का आरोप

Nov 10, 2026 - 20:54
0
जमीन-विवाद में भतीजे ने चाचा के पैर में गोली मारी:हरदोई में एक बीघा खेत अपने नाम कराने का दबाव बनाने का आरोप
हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र के सुहेड़ी गांव में जमीन के विवाद में भतीजे अखिलेश यादव पर चाचा दिनेश कुमार को गोली मारने का आरोप है। गोली दिनेश के पैर में लगी। उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया गया है। दिनेश कुमार पुत्र रामकरण ने पुलिस को दी शिकायत में अखिलेश यादव पुत्र शोभरन लाल यादव का नाम लिया है। दिनेश के मुताबिक, 10 नवंबर को शाम करीब 6 बजे वह खेत में बने छप्पर में लेटे थे। तभी अखिलेश वहां पहुंचा और उनसे बात करने लगा। आरोप है कि बातचीत के दौरान अखिलेश ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली दिनेश के पैर में लगी। दिनेश ने बताया कि वह जान बचाने के लिए भागे और भूसे में छिप गए। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को जुटता देख आरोपी वहां से चला गया। दिनेश का आरोप है कि अखिलेश उन पर अपनी एक बीघा जमीन उसके नाम करने का दबाव बना रहा था। जमीन देने से इनकार करने पर दोनों के बीच रंजिश हो गई। दिनेश ने बताया कि उनके पिता के नाम कुल पांच बीघा कृषि भूमि थी। बंटवारे के बाद हर भाई के हिस्से में एक-एक बीघा खेत आया था। दिनेश अविवाहित हैं और अपनी छोटी भाभी सोनी के यहां रहते हैं। दिनेश के मुताबिक, मुन्ना ने भी अपना एक बीघा खेत छोटी भाभी सोनी के नाम वसीयत किया था। उनका आरोप है कि अखिलेश की नजर उनके हिस्से की जमीन पर थी और वह लगातार खेत अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। ग्रामीणों की मदद से दिनेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया। उनका इलाज जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User