हमीरपुर में गोली लगने से युवक की मौत:सुसाइड की आशंका, पुलिस जांच कर रही
हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के रिठारी गांव में रविवार की दरमियानी रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 25 साल के युवक की मौत हो गई। परिजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आधी रात को लगी गोली, अस्पताल में मृत घोषित रिठारी गांव निवासी गौरव (25) पुत्र बाबू सिंह को रात करीब 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और परिजनों से पूछताछ की। सुसाइड की आशंका थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने बताया कि पहली नजर में मामला सुसाइड का लग रहा है। परिजनों ने घटना के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटाकर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शिकायत मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरव की शादी नहीं हुई थी। उनके पिता बाबू सिंह की कुछ साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)