मुरादाबाद में बारिश के बीच 52 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा:पहली पाली में 23,352 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, प्रवेश से पहले हुई सघन जांच

Oct 30, 2026 - 10:09
0
मुरादाबाद में बारिश के बीच 52 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा:पहली पाली में 23,352 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, प्रवेश से पहले हुई सघन जांच
मुरादाबाद में शुक्रवार सुबह बारिश के बीच प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की पहली पाली 52 केंद्रों पर हुई। बारिश में कुछ अभ्यर्थी छाता लेकर पहुंचे, जबकि कुछ भीगते हुए परीक्षा केंद्रों तक गए। पहली पाली में कुल 23,352 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। बारिश के कारण अभ्यर्थियों को केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी हुई। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और पहचान पत्र जांचे गए। इसके बाद बायोमेट्रिक और रेटिना जांच हुई। सभी जरूरी जांच के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात है। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। अधिकारियों ने भी केंद्रों की व्यवस्थाओं पर नजर रखी। केंद्रों के बाहर भीड़ संभालने और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इंतजाम किए गए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User