मिर्जापुर में 56 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले:एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने जारी किया आदेश; कई चौकी प्रभारी भी हटाए

Nov 16, 2026 - 23:45
0
मिर्जापुर में 56 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले:एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने जारी किया आदेश; कई चौकी प्रभारी भी हटाए
मिर्जापुर में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने रविवार देर शाम आदेश जारी कर 56 निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें पहली सूची में 47 उपनिरीक्षक और दूसरी सूची में 9 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक शामिल हैं। इस फेरबदल में कई चौकी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई थानों और चौकियों में बदली तैनाती विभागीय आदेश के तहत ड्रमंडगंज, विंध्याचल, लालगंज, पड़री, अहरौरा, अदलहाट, जिगना, मड़िहान, चुनार, कछवां, चील्ह, राजगढ़, कोतवाली शहर, कोतवाली देहात और कोतवाली कटरा समेत विभिन्न थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को दूसरे स्थानों पर भेजा गया है। पहली सूची के अनुसार, अंसार अहमद सिद्दीकी को ड्रमंडगंज से कोतवाली देहात, अखिलेश्वर सिंह यादव को विंध्याचल से लालगंज, अजय कुमार मिश्रा को विंध्य धाम चौकी से गुरसंडी चौकी और अजय कुमार सिंह को लालगंज से कछवां भेजा गया है। अनिरुद्ध सिंह को पड़री से अहरौरा, अनिलेश द्विवेदी को लालगंज से कछवां, अभय नारायण सिंह को अदलहाट से लालगंज और अभिषेक कुमार सिंह को जिगना से वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतनगर की जिम्मेदारी दी गई है। दूसरी सूची में भी कई पुलिसकर्मियों के तबादले दूसरी सूची में निरीक्षक सूर्य प्रकाश यादव को प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी जनपदीय सम्मन सेल बनाया गया है। उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह को अहरौरा नगर चौकी से नटवा चौकी, गोविंद राम को मतवार चौकी से बरौंधा चौकी और सुशील त्रिपाठी को विंध्याचल थाने से विंध्य धाम चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसी कड़ी में विजय नारायण पांडेय को पुलिस लाइन से फतहा चौकी, संजय सिंह को फतहा से मुकेरी बाजार चौकी, परमहंस कुमार को जनपदीय सम्मन सेल से जमुआ चौकी और राकेश सिंह को बेलतर चौकी से बरौंधा चौकी भेजा गया है। रमाशंकर सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतनगर से मड़िहान थाने में तैनाती दी गई है। वहीं, सुरेश सिंह को गुरसंडी से गैपुरा चौकी और हरिशंकर यादव को मुकेरी बाजार से तिलांव चौकी भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User