फर्रुखाबाद में सीएनआई आत्मिक कन्वेंशन:आत्मिक जीवन में उन्नति करने और अंत समय की तैयारी पर जोर

Nov 04, 2026 - 09:42
0
फर्रुखाबाद में सीएनआई आत्मिक कन्वेंशन:आत्मिक जीवन में उन्नति करने और अंत समय की तैयारी पर जोर
फर्रुखाबाद के सीएनआई बढ़पुर चर्च ग्राउंड में डायसिस ऑफ आगरा, चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) के अंतर्गत फर्रुखाबाद सीएनआई चर्चेज के 17वें संयुक्त वार्षिक आत्मिक कन्वेंशन का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय कन्वेंशन का विषय ‘अंत समय की तैयारी के लिए मसीह में बढ़ना’ रखा गया है। इसमें बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोगों ने भाग लिया। कन्वेंशन में मुख्य वक्ता देहरादून से आए रेव्ह. डॉ. आशीष खंडेलवाल ने पवित्र बाइबिल के वचनों के माध्यम से आत्मिक संदेश दिया। उन्होंने मसीह में विश्वास बनाए रखने, आत्मिक जीवन में उन्नति करने और अंत समय की तैयारी के महत्व पर विचार रखे। कार्यक्रम में क्राइस्ट चर्च बरेली की टीम ने आत्मिक गीतों और भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रस्तुत गीतों के माध्यम से मसीही समाज के लोगों को आत्मिक संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User