चंदौसी में कोहरा, संभल में धूप निकली, AQI 136:तापमान 18 से 29 डिग्री रहने का अनुमान, अस्पताल में 55 मरीज भर्ती

Nov 04, 2026 - 09:42
0
चंदौसी में कोहरा, संभल में धूप निकली, AQI 136:तापमान 18 से 29 डिग्री रहने का अनुमान, अस्पताल में 55 मरीज भर्ती
संभल शहर में धूप निकली, जबकि चंदौसी में कोहरा छाया रहा। वहां विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई। जिले का AQI 136 रहा और 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं। बुधवार सुबह 8 बजे संभल जिले का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। दिन में धूप के बीच दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। सूरज ढलने के बाद तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है। अक्टूबर में हुई बारिश के बाद मौसम बदला है। दीपावली पर गंगा स्नान के बाद शुरू होने वाली ठंड का एहसास अक्टूबर के आखिरी दिनों से ही होने लगा था। चंदौसी रेलवे स्टेशन और ट्रेनिंग स्कूल के मैदान में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ा। गंगा किनारे की तहसील गुन्नौर में भी मौसम ठंडा है। सुबह-शाम की ठंड के बाद मौसम में बदलाव के साथ अस्पतालों में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल की OPD में रोजाना 1,000 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। यहां रोज करीब 8,000 ब्लड जांच हो रही हैं। इमरजेंसी और सामान्य वार्ड में 55 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। डॉ. चमन प्रकाश ने बताया कि बीमारियों से बचने के लिए ठंडे पानी और बाहर के खाने से परहेज करें। घर का ताजा और गर्म खाना खाएं। नहाने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि बहुत गर्म पानी से त्वचा झुलस सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़े पहनने चाहिए। इस साल संभल जिले में सामान्य से 102 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। 1 जून से 31 अक्टूबर तक 1,330.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में 696.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। मौसम विभाग के अनुसार, आगे अधिक ठंड पड़ने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User