झांसी में 9 चौकी इंचार्ज बदले, 3 दरोगा लाइन हाजिर:मोहित को खंडेराव गेट, अनिल को मिनर्वा और अनुज गंगवार को ग्वालियर रोड चौकी प्रभारी बनाया
झांसी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार देर रात 21 सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। इसमेंं 9 चौकी प्रभारियों को बदला गया है। दरोगा मोहित कुमार को खंडेराव गेट चौकी, अनिल कुमार को मिनर्वा चौकी, अनुज गंगवार को ग्वालियर रोड चौकी और आशीष कुमार को बीएचईएल चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा काम में लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले 3 दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। शाहजहांपुर थाना के दरोगा राजकुमार पेटेल, पूंछ थाना के दरोगा दलबीर सिंह और बरुआसागर थाना के दरोगा राजेश कुमार केा पुलिस लाइन भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही थाना प्रभारियों के तबादले भी हो सकते हैं। अब पढ़िए पूरी तबादला सूची
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)