दीपावली सरस मेले में महिलाओं के 28 स्टॉल लगे:इटावा में स्टॉलों का एनआरएलएम के आधिकारियों निरीक्षण किया
इटावा में शुक्रवार दोपहर 12 बजे राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में तीन दिवसीय दीपावली सरस मेले का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 5 से 7 नवंबर तक आयोजित इस मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शनी के लिए करीब 28 स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में दीपक, मोमबत्ती, सजावटी सामान, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, मिलेट्स उत्पाद और मसालों सहित कई तरह के उत्पाद उपलब्ध हैं। शुभारंभ के बाद सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का एनआरएलएम के आधिकारियों निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं के हाथों से तैयार किए गए उत्पादों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए जरूरी सुझाव भी दिए। उन्होंने जनपद की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सभी महिलाओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मेले में स्टॉल लगाने वाली महिला ममता देवी ने बताया कि वह मोमबत्ती बनाने का काम करती हैं। तीन दिवसीय सरस मेले में उन्होंने भी अपना स्टॉल लगाया है। यहां उनके द्वारा तैयार की गई वस्तुओं की अच्छी बिक्री होती है। इस तरह के आयोजनों से समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर मंच मिलता है। स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए उपायुक्त विनय कुमार ने बताया कि जनपद के सभी विकासखंडों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों का चयन कर शासन की मंशा के अनुरूप सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समूह की महिलाओं की आजीविका को बढ़ावा देना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपने हुनर और उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। झूमर और सजावटी सामान आकर्षण का केंद्र मेले में रीता निवासी नसीरपुर बोझा, महेवा के दीपक और मोमबत्तियां, ममता निवासी आनेपुर, महेवा के झालर, झूमर और सजावटी सामान आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं बढ़पुरा की प्रीति द्वारा हाथों से बनाई गई गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, संगीता के आत्मनिर्भर स्वयं सहायता समूह के मिलेट्स उत्पाद और पंचनद मसाला क्लस्टर के धनिया, हल्दी व मिर्च पाउडर भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)