दो महीने से फरार सोशल मीडिया क्रिएटर गिरफ्तार:गोंडा में सम्मानित लोगों पर टिप्पणी का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल
गोंडा जिले की मोतीगंज पुलिस ने भगवान ब्रह्मा और सम्मानित लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर स्वामीनाथ वर्मा को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मोतीगंज थाने की द्वारा कल गुरुवार शाम करीब 7 बजे गिरफ्तार की गई है जिसकी तस्वीर आज शुक्रवार सुबह 9:30 बजे सामने आई है। मोतीगंज थाने की पुलिस स्वामीनाथ वर्मा को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी पुलिस के मुताबिक, मोतीगंज थाने में केस दर्ज होने के बाद से वर्मा दो महीने से फरार थे। उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी थीं। सीओ सदर अभिषेक दवाच्या ने बताया कि वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 12 सितंबर को सकरी कोल्हुआ गांव के निवासी हरिश्चंद्र ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि वर्मा ने भगवान ब्रह्मा के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस के अनुसार, वर्मा ने पहले वीडियो में भगवान ब्रह्मा पर टिप्पणी की थी। लोगों के विरोध के बाद उन्होंने दूसरा वीडियो बनाया, जिसमें सम्मानित लोगों की आलोचना करते हुए उन पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस ने विवादित पोस्ट के जरिए माहौल खराब करने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की। वर्मा के फेसबुक अकाउंट पर 73 हजार फॉलोअर हैं। वह अलग-अलग मुद्दों पर लोगों की आलोचना करते हुए वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट करते थे। पुलिस के मुताबिक, वह लंबे समय से बाहर रहकर काम कर रहे थे और दीपावली पर घर आए थे। मोतीगंज थाना प्रभारी तेज नारायण गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। गुप्ता ने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं और सम्मानित लोगों पर इस तरह की टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)