अमरोहा में शौच के लिए गई युवती को चाकू मारा:अज्ञात आरोपी फरार; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर कलां गांव में गुरुवार रात शौच के लिए जंगल गई बीए की एक छात्रा पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर दिया। पीठ में चाकू लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाथापाई के बाद दी चाकू मारने की धमकी गांव निवासी चंद्रभान की बेटी रोशनी गुरुवार 5 नवंबर की रात करीब 10 बजे शौच के लिए जंगल गई थी। आरोप है कि इसी दौरान करीब 45 वर्षीय एक अज्ञात युवक उसके साथ हाथापाई करने लगा। युवक के नशे में होने की भी बात सामने आई है। रोशनी के अनुसार, आरोपी ने धमकी दी कि शोर मचाने पर वह उसे चाकू मार देगा। इस पर युवती ने अपने पिता को आवाज लगाई। पिता के पहुंचने से पहले पीठ में किया वार बेटी की आवाज सुनकर चंद्रभान उसकी ओर दौड़े। इसी दौरान आरोपी ने रोशनी की पीठ में चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। परिजन घायल छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सरोहा पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)