गोरखपुर में दीपोत्सव कार्यक्रम:डॉ. कैलाश चंद्र पति त्रिपाठी ने बताया पंचपर्वों का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व
गोरखपुर में सूर्यकुंड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुभाषचंद्र बोस नगर में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से सभी आचार्य-आचार्याओं और कर्मचारियों को उपहार एवं मिष्ठान भेंट किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद्र पति त्रिपाठी ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और छठ पर्व के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन पर्वों का भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान है। उन्होंने सभी आचार्य-आचार्याओं और कर्मचारियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के मंत्री डॉ. अश्वनी कुमार वर्मा और प्रधानाचार्य राजीव कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)