झांसी में पॉक्सो एक्ट में 5 साल का कठोर कारावास:3 साल पहले 13 साल की लड़की से रेप की कोशिश की थी, 20 हजार का जुर्माना
झांसी में 3 साल पहले 13 साल की लड़की से रेप की कोशिश करने वाले आरोपी शिशुपाल यादव (45) को कोर्ट ने 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। नहीं देने पर 4 महीने की जेल अतिरिक्त काटनी होगी। यह फैसला सोमवार को पॉक्सो एक्ट कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मोहम्मद नेयाज अहमद अंसारी ने सुनाया है। आरोपी शिशुपाल यादव बरुआसागर थाना क्षेत्र के तिलैथा गांव का रहने वाला है। बाड़े में बुलाकर की थी गंदी हरकत अभियोजन पक्ष के अनुसार, एक महिला ने बरुआसागर थाना में तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि 26 जून 2023 को उसकी 13 साल की बेटी बकरी ढूंढ़ने गई थी। जब वह तलाश करते हुए शिशुपाल पुत्र हरनारायण के बाड़े के पास पहुंची तो शिशुपाल ने कहा कि बकरी बाड़े के अंदर है। बेटी को बाड़े के अंदर ले जाने के बाद शिशुपाल ने बाड़े का गेट बंद कर दिया। इसके बाद रेप की कोशिश की। चिल्लाने की आवाज सुनकर एक महिला पहुंच गई। तब आरोपी शिशुपाल भाग गया था। इसके बाद बेटी ने घर जाकर आपबीती सुनाई। मां उसे लेकर थाने पहुंच गई थी। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी शिशुपाल को गिरफ्तार किया था। बाद में उसके खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आज शिशुपाल को 5 साल के कठोर कारावास और 20 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दंडित किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)