बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला की चेन लूटी:हापुड़ में लूट के बाद बदमाश फरार, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Nov 16, 2026 - 21:16
0
बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला की चेन लूटी:हापुड़ में लूट के बाद बदमाश फरार, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
हापुड़ में बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला को रोककर उसके गले से सोने की चेन लूट ली। वारदात के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना सोमवार शाम की है। स्कूटी बंद कर गले से चेन छीनी जानकारी के मुताबिक, गांव अच्छेजा की रहने वाली अर्चना त्यागी सोमवार शाम करीब सात बजे स्कूटी से गांव से हापुड़ आ रही थीं। सिटी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर मेरिनो कंपनी के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनकी स्कूटी बंद कर दी और गले से सोने की चेन छीन ली। अर्चना कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और SSP चौकी प्रभारी सौरभ कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अर्चना से घटना की जानकारी ली और बदमाशों के भागने के संभावित रास्तों पर तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों में घेराबंदी भी की गई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। पुलिस आसपास की दुकानों, प्रतिष्ठानों और अन्य जगहों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की तलाश में जुटीं पुलिस टीमें CO सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि स्कूटी सवार महिला से सोने की चेन लूटने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User