रणबीर कपूर को श्रीराम का रोल देने पर उठाए सवाल:अरबिंद कुमार बोले- अभिनय के साथ मर्यादा की समझ भी जरूरी

Nov 16, 2026 - 21:16
0
रणबीर कपूर को श्रीराम का रोल देने पर उठाए सवाल:अरबिंद कुमार बोले- अभिनय के साथ मर्यादा की समझ भी जरूरी
गाजियाबाद में फिल्म निर्माता और Crowd Foundation Charitable Trust के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरबिंद कुमार सिंह ने आगामी रामायण फिल्म में रणबीर कपूर को श्रीराम की भूमिका दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को राजनगर में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि श्रीराम का किरदार निभाने के लिए अभिनय क्षमता के साथ मर्यादा और जिम्मेदारी की समझ भी जरूरी है। अरबिंद कुमार सिंह ने कहा कि श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था और आदर्श के प्रतीक हैं। उन्होंने रणबीर कपूर से जुड़े सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे पुराने कथित बयान ‘आई एम अ बिग बीफ गाइ’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस बयान के संदर्भ और वास्तविकता को समझना जरूरी है। बोले- श्रीराम का किरदार निभाना सिर्फ अभिनय नहीं, जिम्मेदारी है अरबिंद सिंह ने कहा कि श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। उनका जीवन सत्य, त्याग, सेवा, न्याय और कर्तव्य का संदेश देता है। ऐसे में इस भूमिका को निभाने वाले कलाकार को इन आदर्शों और उनके महत्व की समझ होनी चाहिए। रामायण जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक विषय पर फिल्म बनाने वाले निर्माताओं को कलाकारों की सार्वजनिक छवि और किरदार के प्रति उनकी सोच पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी कलाकार का विरोध या अपमान करना नहीं है। उनका सवाल है कि श्रीराम जैसे चरित्र के लिए लोकप्रियता और अभिनय क्षमता ही पर्याप्त है या कलाकार में श्रद्धा और जिम्मेदारी की भावना भी होनी चाहिए। रामनवमी 2027 पर रिलीज करने का लक्ष्य अरबिंद कुमार सिंह ने फिल्म निर्माताओं से अपील की कि रामायण को केवल कमाई के नजरिए से न बनाया जाए। इसमें भारतीय संस्कृति और करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि फिल्म मनोरंजन के साथ समाज को अच्छे जीवन और संस्कारों का संदेश देने वाली होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि Crowd Foundation Charitable Trust की ओर से ‘राम-मर्यादा की वापसी’ नाम से हिंदी रामायण फिल्म भी बनाई जा रही है। इसमें भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म को रामनवमी 2027 पर रिलीज करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि आज के समाज को श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा की पहले से अधिक जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User