झांसी में तेज धूप से बढ़ा पारा:दोपहर में 32℃ डिग्री तक पहुंचेगा टेम्परेचर, सोमवार से बढ़ेगी सर्दी
झांसी में रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह से ही आसमान साफ है और तेज धूप निकलने से दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि सुबह के समय तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार रविवार को जिले के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम के इस बदलाव के चलते दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है। सुबह और देर शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। मौसम साफ रहने से धूप की तपिश भी बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को सुबह और शाम के समय हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में सामान्य कपड़ों में भी काम चल रहा है। पांच दिन बाद फिर नीचे आएगा पारा दूसरी ओर, आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी पांच दिनों में झांसी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। यानी अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। हालांकि इस दौरान आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। दिन में धूप के कारण मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन रात के तापमान में गिरावट से ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है। फिलहाल मौसम विभाग की ओर से बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)