बिजनौर में सड़क पर गिरा सिपाही:बसपा कार्यालय के पास जुटी भीड़, शहर कोतवाल ने ई-रिक्शा से अस्पताल भेजा
बिजनौर में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे बसपा कार्यालय के पास वर्दी पहने एक सिपाही लड़खड़ाकर सड़क पर गिर गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाया। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल अवनीत मान पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। उन्होंने सिपाही को ई-रिक्शा से अस्पताल भिजवाया। सिपाही को ले जाने के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेजा। मौके पर कुछ लोग सिपाही के नशे में होने की बात कह रहे थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सिपाही के नशे में होने की पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)