देवरिया में दीपावली की विजिबिलीटी 10 मीटर रही:वाहन चालक फॉग लाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चले

Nov 08, 2026 - 09:17
0
देवरिया में दीपावली की विजिबिलीटी 10 मीटर रही:वाहन चालक फॉग लाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चले
देवरिया में शनिवार देर शाम से छाया घना कोहरा रविवार सुबह भी जारी रहा। दीपावली की सुबह शहर और ग्रामीण इलाकों में दृश्यता घटकर करीब 10 मीटर रह गई। वाहन चालक फॉग लाइट और हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलते दिखे। शनिवार देर शाम से सड़कों पर दृश्यता कम होने लगी थी। रात में हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों को परेशानी हुई। रविवार भोर में कोहरा और घना हो गया। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहन साफ नहीं दिख रहे थे। हादसे की आशंका के चलते चालक सावधानी से वाहन चला रहे थे। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। कोहरे के साथ ठंडी हवाओं से मौसम में बदलाव आया। सुबह तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह घरों से निकलने वाले लोग गर्म कपड़े पहने दिखे। दीपावली की सुबह जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 109 दर्ज किया गया। वाहन चालकों को धीमी रफ्तार से चलने, फॉग लाइट जलाने और आगे चल रहे वाहनों से पर्याप्त दूरी रखने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User