झूलेलाल भवन में सिंधी महोत्सव आयोजित:मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला विशेष सम्मान, गरबा-डांडिया संग हुईं रंगारंग सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं
जालौन के उरई में राजेंद्र नगर स्थित पूज्य श्री झूलेलाल भवन, गिरधरपुरी में भारतीय सिंधु सभा महिला मंडल की ओर से नवरात्रि सिंधी महोत्सव का आयोजन किया गया। नौ दिवसीय महोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं और गरबा-डांडिया कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की संयोजिका प्रदेश अध्यक्ष पूजा सुमित रावलानी रहीं। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशि सोमेंद्र सिंह ने बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया। महोत्सव में सिंधी भाषा, पारंपरिक व्यंजनों, नृत्य और त्योहारों से संबंधित प्रतियोगिताएं हुईं। पूजा सुमित रावलानी और डॉ. ममता स्वर्णकार ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोग और महिलाएं मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)