मेरठ में 50 हजार का इनामी खालिद गिरफ्तार:एक्सप्रेसवे पर घेराबंदी कर पकड़ा, दो मुकदमों में तलाश थी
मेरठ में परतापुर पुलिस और स्वाट टीम नगर ने मिलकर गुरुवार को 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश खालिद को पकड़ा। लोहियानगर थाने के दो मुकदमों में पुलिस को उसकी तलाश थी। उसे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर काशी टोल के पास से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को परतापुर पुलिस को खबर मिली कि लोहियानगर थाने के दो मुकदमों में फरार खालिद दिल्ली से मेरठ आ रहा है। थाना प्रभारी अजय शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस और स्वाट टीम नगर ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बदमाश की घेराबंदी की। काशी टोल के पास से आरोपी पकड़ा गया। उसकी पहचान खालिद पुत्र मेहरबान मलिक निवासी वेस्ट विनोद नगर, शकरपुर ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई। उसके खिलाफ लोहियानगर थाने में गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाने में खालिद पर बिजली कानून का एक मुकदमा भी दर्ज है। गिरफ्तारी में परतापुर, स्वाट टीम नगर और लोहियानगर पुलिस के अधिकारी शामिल थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)