आजमगढ़ में 241000 के साथ चार लोग हिरासत में:शिक्षक एमएलसी चुनाव में बांटने के लिए ले जा रहे थे 2.41 लाख रुपये और प्रचार सामग्री बरामद
आजमगढ़ जिले में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के दौरान सिधारी थाना क्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वाड टीम (एफएसटी) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने दौलतपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक कार से 2 लाख 41 हजार 500 रुपये नकद और भारी मात्रा में चुनाव प्रचार सामग्री बरामद की। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार 22 अक्टूबर को उपजिलाधिकारी सदर अविनाश गौतम के नेतृत्व में एफएसटी की टीम दौलतपुर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की किआ सेल्टोस कार (नंबर UP54AX2379) को रोककर तलाशी ली गई। कार में चार लोग सवार थे। पांच झोलों में मिली चुनाव प्रचार सामग्री
तलाशी के दौरान कार की बीच वाली सीट पर रखे पांच सफेद झोलों से भारी मात्रा में चुनाव प्रचार सामग्री बरामद हुई। झोलों पर गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और प्रबंधक का नाम अंकित था। इनमें प्रचार पंपलेट, हैंडबिल, वोटर स्लिप, बैलेट पेपर के प्रतिरूप और विभिन्न अध्यापकों की मतदाता सूचियां शामिल थीं। इसके अलावा 2,41,500 रुपये नकद भी बरामद किए गए। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ में रुपये लिफाफों में रखकर बांटने और चुनाव प्रचार से संबंधित सामग्री ले जाने की बात सामने आई। मामले में थाना सिधारी में मुकदमा अपराध संख्या 431/2026 के तहत धारा 173 बीएनएस और धारा 123(1) लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 में मुकदमा दर्ज किया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान
सुभाष सिंह निवासी करमी, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ, राजेश कुमार पांडेय निवासी कस्बा सिधारी, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़,शिवमोहन सिंह निवासी समेदा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, शिवगोविंद सिंह निवासी करमी, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई शिक्षक निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए की गई चेकिंग के क्रम में हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)