फतेहपुर में नशे में वाहन चलाते 18 लोग पकड़े:पुलिस ने 1.80 लाख रुपए का जुर्माना लगाया, 3 वाहन सीज

Nov 05, 2026 - 11:14
0
फतेहपुर में नशे में वाहन चलाते 18 लोग पकड़े:पुलिस ने 1.80 लाख रुपए का जुर्माना लगाया, 3 वाहन सीज
फतेहपुर में दीपावली पर्व पर ​सड़क हादसों पर लगाम कसने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत जिला में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करते हुए पुलिस प्रशासन ने बुधवार की रात 11 बजे से लेकर 3 बजे रात तक रात्रि को अभियान चलाया।इस दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले लापरवाह चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया गया और वाहनों को सीज किया गया। 04 और 05 की रात्रि को चलाए गए इस विशेष अभियान का मुख्य फोकस ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ (नशे की हालत में वाहन चलाना) पर था।यातायात प्रभारी केसरी यादव के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात प्रभारी ने गुरुवार की सुबह फोन पर बताया कि ​अभियान के दौरान वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइज़र और अन्य माध्यमों से चेकिंग की गई। नियमों को ताक पर रखकर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले कुल 18 वाहन चालकों को पकड़ा गया। इन सभी के विरुद्ध यातायात नियमों के उल्लंघन के तहत ई-चालान की कार्रवाई करते हुए कुल एक लाख अस्सी हजार रुपए का भारी-भरकम जुर्माना अधिरोपित किया गया। इसके अलावा, गंभीर नियमों की अनदेखी करने पर 03 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। ​फतेहपुर यातायात पुलिस सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रवर्तन और जनजागरूकता अभियान चला रही है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और चालकों से अपील की है कि वे कभी भी शराब या किसी अन्य मादक पदार्थ का सेवन करके वाहन न चलाएं। ​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल चालक के अपने जीवन के लिए, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य निर्दोष लोगों की जान के लिए भी एक गंभीर खतरा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User