एसटी तिराहे पर ई-रिक्शा चालक की मौत:शामली में घर लौटते समय हुआ हादसा; छह भाइयों में दूसरे नंबर पर था
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के एसटी तिराहे पर बुधवार देर रात करीब 10 बजे हुए हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बंती खेड़ा निवासी अंकुर उर्फ गोलू (19) पुत्र सतवीर के रूप में हुई है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, अंकुर अपनी ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान एसटी तिराहे के पास वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और किस वाहन से टक्कर लगी, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। अंकुर छह भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता सतवीर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार को बेटे की मौत की सूचना मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। बृहस्पतिवार सुबह परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने हादसे की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जवान बेटे को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के लोगों को ढांढस बंधाने पहुंचे परिचित और रिश्तेदार भी गमगीन नजर आए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)