'जनगणना के आंकड़े विकास योजनाओं का आधार':लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रो. अरविंद मोहन ने कहा- हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी
जनगणना के आंकड़े सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं का आधार हैं। इसमें हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। जनगणना का कोई विकल्प नहीं है। यह बात लखनऊ विश्वविद्यालय के कला संकायाध्यक्ष प्रो. अरविंद मोहन ने कही। वे शुक्रवार को विश्वविद्यालय के 106वें स्थापना दिवस पर आयोजित जनगणना जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से सामाजिक कार्य विभाग के राधाकमल मुखर्जी सभागार में जनगणना-2027 के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को स्व-गणना की प्रक्रिया और उसके महत्व की जानकारी दी गई। युवाओं से भागीदारी की अपील लखनऊ स्थित जनगणना निदेशालय के उप निदेशक गौरव पांडेय ने युवाओं से स्व-गणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा खुद इस प्रक्रिया में शामिल हों। साथ ही अपने परिवार, पड़ोस और समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। जागरूकता अभियान में एनएसएस की भूमिका अहम एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने जनगणना में स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में एनएसएस के स्वयंसेवक अहम योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में प्रो. विनोद सिंह, प्रो. प्रशांत शुक्ल, डॉ. अन्विता वर्मा और डॉ. रण विजय समेत शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)