भाजपा नेता के जनरल स्टोर में लाखों की चोरी:गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में हेलमेट लगाकर घुसे चोर

Nov 21, 2026 - 08:15
0
भाजपा नेता के जनरल स्टोर में लाखों की चोरी:गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में हेलमेट लगाकर घुसे चोर
गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव में आज शनिवार तड़के चोरों ने भाजपा नेता के जनरल स्टोर में लाखों की चोरी कर ली। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सुबह होने पर भाजपा नेता को चोरी जानकारी हुई। जहां चोर हेलमेट लगाए हुए दिखा। 30 हजार रुपये और लाखों का सामान चोरी विक्रम एन्क्लेव एस 1 स्वामी विवेकानंद चौक पर भाजपा नेता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मुकेश यादव का स्काई गोल्ड जनरल स्टोर है। जहां आज तड़के ताले तोड़कर चोरों ने 30 हजार रुपये, व लाखों का समान चोरी कर लिया। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। बताया गया कि चोर रेकी के बाद पहुंचे। भाजपा नेता मुकेश यादव ने चोरी की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि सीसी टीवी के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User