जॉन अब्राहम ने खरीदी टी20 टीम, क्रिकेट कारोबार में बड़ी एंट्री
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने क्रिकेट की दुनिया में बड़ा निवेश करते हुए यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) की फ्रेंचाइजी रॉटरडैम डॉकर्स में सह-मालिक के रूप में हिस्सेदारी खरीदी है। लीग का पहला सत्र अगस्त से सितंबर 2026 के बीच खेला जाएगा और इसका उद्देश्य यूरोप में क्रिकेट को नई पहचान देना है।