जुआ का विरोध करने पर दो पक्ष भिड़े, कई घायल:पीलीभीत में दीपावली पर लाठी-डंडों से मारपीट, जातिगत रंजिश का आरोप

Nov 09, 2026 - 20:28
0
जुआ का विरोध करने पर दो पक्ष भिड़े, कई घायल:पीलीभीत में दीपावली पर लाठी-डंडों से मारपीट, जातिगत रंजिश का आरोप
पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के हरचुईया गांव में रविवार रात जुआ खेलने और गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सोमवार शाम घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पहले पक्ष के ग्रामीण रामचंद्र के मुताबिक, रविवार रात करीब नौ बजे उनके घर के पास चौराहे पर कुछ युवक जुआ खेल रहे थे और अपशब्द कह रहे थे। विरोध करने पर युवकों ने उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके परिवार के प्रशांत, विकास, दीपक, चितलेश, स्वाती और समता को भी लाठी-डंडों से पीटा गया। रामचंद्र ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। दूसरे पक्ष के सुनील कुमार ने 11 लोगों के खिलाफ जातिगत रंजिश में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। सुनील का कहना है कि गांव में उनकी बिरादरी के कम परिवार होने के कारण विपक्षी उनसे रंजिश रखते हैं। रविवार रात घर लौटते समय चौराहे पर उन्हें घेरकर पीटा गया और उनका मुंह नोंचा गया। सुनील के मुताबिक, चीख-पुकार सुनकर बचाने आए उनके चाचा हरेंद्र, बहन रामबेटी और राखी पर भी हमला किया गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच दो दिन पहले भी कहासुनी हुई थी। रविवार को फिर विवाद हो गया। प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें मिली हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User